नई दिल्ली, जनवरी 22 -- UPPSC Medical Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा निकाली गई 2158 पदों की बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 22 जनवरी 2026 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य, आयुष और पशुपालन विभागों में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों को भरा जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सर्वर पर अंतिम समय के दबाव से बचने के लिए तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।वैकेंसी डिटेल्स- इस भर्ती अभियान के तहत सबसे ज्यादा नियुक्तियां चिकित्साधिकारियों के पदों पर की जाएंगी। कुल 2158 पदो...