मुख्य संवाददाता, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती नियमावली नए सिरे से बनाई जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भेजा था जिस पर शासन ने संशोधन की बजाय नए सिरे से नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों का बीईओ भर्ती का इंतजार थोड़ा समय और बढ़ना तय है। पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा संशोधित नियमावली 1992 में बीईओ भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता से समकक्षता शब्द को हटा दिया गया था। पहले नियमावली में किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधिधारक अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह थे। संशोधन के बाद किसी विश्वविद्यालय, मानित विश्वविद्यालय या संस्था से स्नातकोत्तर उपाधिधारक...