मुख्य संवाददाता, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया। आयोग ने पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए तो 12 अक्तूबर की तिथि घोषित की है, लेकिन समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) को लेकर कुछ तय नहीं किया है। नए कैलेंडर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक), प्रवक्ता और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती का कोई जिक्र नहीं है। इससे पहले एलटी ग्रेड भर्ती 2018, बीईओ 2019 और प्रवक्ता भर्ती 2020 में आई थी। कैलेंडर में 21 भर्ती परीक्षाओं का जिक्र है। कैलेंडर पर प्रतियोगी छात्रों ने प्रतिक्रिया दी है कि आयोग ने झुनझुना थमा दिया है। पांच साल इंतजार के बाद भी एलटी ग्रेड भर्ती नहीं आई है, जबकि इसकी नियमावली तक कैबिनेट से मंजूर हो चुकी है। सचिव अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.