प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 27 -- यूपी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में शुरू हुई भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक विशिष्टता संबंधी सूचना अपडेट करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 29 दिसंबर से सात जनवरी तक वेबसाइट खोलने जा रहा है। राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 7,385 पदों के अलावा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में दृष्टिबाधित, मूक-बधिर या शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय आदि के रिक्त 81 पदों के लिए विशेष शैक्षणिक अर्हता की जरूरत होती है। जुलाई-अगस्त में सभी अभ्यर्थियों ने पदों के लिए आवेदन कर दिया था। चयन के समय किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए आयोग ने शैक्षणिक विशिष्टता संबंधी सूचना अपडेट कराने का निर्णय लिया है।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग निकालेगा टीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.