नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- UPPRPB UP Police SI, ASI, Computer Operator Exam City : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई, एएसआई व कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी डाउनलोड कर सकते हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सीधी भर्ती 2023 के तहत 930 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2025 को होगा। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत 921 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को होगा। उपरोक्त दोनों भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से 03 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जायेंगे।रजिस्ट्रेशन नम्बर उपलब्ध नहीं तो क्या कर...