नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राज्य सेवा का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अब सबसे अहम पड़ाव आ चुका है। Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने पीसीएस 2024 मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। इंटरव्यू 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगे। यानी अब यह वह समय है जब किताबों की पढ़ाई से आगे बढ़कर व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार की असली परीक्षा होने वाली है। इंटरव्यू लेटर 6 फरवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके कॉल लेटर निकालना होगा। इंटरव्यू का आयोजन प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय में किया जाएगा, जहां रोज दो शिफ्ट में साक्षात्कार होंगे, पहली सुबह 9:30 बजे और दूसरी दोपहर 2:00 बजे। यह चरण सिर्...