मुख्य संवाददाता, फरवरी 7 -- 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस बार से उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी का नंबर लिखना होगा। परीक्षा के दौरान कॉपी के पन्नों की हेराफेरी से बचने के लिए अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर उनका अनुक्रमांक और उत्तरपुस्तिका क्रमांक लिखवाना कक्ष निरीक्षकों का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा। पिछले साल तक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका के केवल अंतिम पृष्ठ पर उनके अनुक्रमांक लिखवाए जाते थे। कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष का भलीभांति निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्ष में परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली कोई पाठ्यसामग्री पोस्टर, चार्ट, ब...