लखनऊ, नवम्बर 15 -- UP Winter Update: यूपी के कई जिलों में रात के समय तापमान गिर गया है। हालांकि दिन का तापमान सामान्य है लेकिन बंद जगहों पर ठंडक का एहसास होने लगा है। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात के समय मौसम ठंडा रहने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर ऐसे ही हवाएं चलती रहीं तो नवंबर में ही शीतलहर जैसे हालात उत्पन्न हो जांएगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बाराबंकी, इटावा, अमेठी, शाहजहांपुर, बरेली, मेरठ समेत प्रदेश के 10 जिलों में रात के समय तापमान 10 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। सुबह के समय भी सर्दी ठंडक का एहसास करा रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 नवंबर से हवा का रुख बदल सकता है। अगर ऐसा होता है तो तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही सर्दी का एहसास कम हो जाएगा।मध्य नवंबर में ही शीतलहर की चेतावनी ने बजाई खतरे की घंटी वहीं आ...