हिन्दुस्तान, फरवरी 23 -- UP Weather Update: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभों के चलते यूपी के विभिन्न जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कानपुर में शनिवार को दिन का पारा 03.2 डिग्री कम हो गया। सुबह उत्तर पश्चिमी और फिर दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई। अब नए पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार है। 27 से 28 के बीच बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विक्षोभ कमजोर होने के कारण इनके गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 से गिरकर 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा 13 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। यह भी सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है। हवा की गति औसत 03.2 किमी प्रति घंटा रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.