वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 9 -- यूपी के बाराबंकी और आगरा के बाद कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। शनिवार को न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री रहा। यह शुक्रवार के मुकाबले 2.5 डिग्री बढ़ गया लेकिन सामान्य से 03 डिग्री कम रहा। उत्तरी हरियाणा में बने परिसंचरण के कारण मैदानों में अचानक सर्दी बढ़ी है जो फिलहाल सप्ताह भर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह-शाम धुंध और कोहरा रहेगा। साथ ही पारा और गिरेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर के बाद सर्दी बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद देश में तीन परिसंचरण बने हैं। इसमें एक परिसंचरण हरियाणा में है जिसके चलते मैदानों पर भी असर दिख रहा है। वैसे अब लगातार चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी की शुरुआत हुई है। हवा की गति अभी भी अपेक्षित नहीं है। शुक्रवार को औसत गति 04.6 किमी प्रति घंटा रही थी लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.