नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में शीतलहर का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन अब अलर्ट समाप्त हो गया है। शीतलहर के चलते कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। तापमान सीजन (नवंबर) का सबसे कम 09.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 05 डिग्री कम है। इसके बाद इटावा की रात सबसे सर्द (09.2 डिग्री) रही। मौसम विभाग का कहना है कि अब शीतलहर में कमी आएगी लेकिन सुबह और शाम कोहरा रहेगा। इस कारण बुधवार को कानपुर के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे पहले मंगलवार को शहर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री रहा। यह चौथा अवसर है जब न्यूनतम पारा 10 या इससे नीचे रहा है। इसके विपरीत अधिकतम पारा 28.2 डिग्री रहा जो सामान्य के नजदीक है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आई है। मंगलवार को औसत गति मात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.