संवाददाता, दिसम्बर 3 -- UP Weather Update: दिसंबर की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को कानपुर की रात अयोध्या के बाद सबसे सर्द रही। सीजन (नवंबर-दिसंबर) का सबसे कम पारा 06.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि दो डिग्री तक तापमान में कमी अभी भी संभव है। यूपी में भी शीतलहर ने दस्तक दे दी है। रात का पारा 7.7 डिग्री से गिरकर 6.7 डिग्री हो गया है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। अयोध्या की रात सबसे सर्द 6.0 डिग्री रही। कानपुर नगर के साथ बरेली का भी पारा 6.7 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगे भी सर्दी बढ़ेगी। दो पश्चिमी विक्षोभ संभावित हैं। चक्रवाती परिसंचरण के कारण ठंडी हवाओं का बहाव बना हुआ है। फिलहाल कोहरा हल्का है लेकिन चार दिन में बढ़ेगा।दो डिग्री गिरेगा तापमान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्र...