वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 25 -- यूपी में शनिवार से मौसम में बदलाव की आहट है। हल्के अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। ऐसा दो दिन तक चल सकता है। इस स्थिति में तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इस सीजन सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। तेज धूप के साथ भीषण उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक होकर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर आ गया है। यह 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 85 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद दो दिनों तक दिन में एक या अधिक बार धूल भरी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 29 सितंबर से आसमान साफ होगा। मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.