वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 28 -- UP Weather Update: यूपी में मौसम बदल गया है। हीट वेव पर ब्रेक लग गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मई का महीना बारिश से शुरू होगा। भीषण गर्मी के बीच रविवार को चक्रवाती विक्षोभ और परिसंचरण का असर दिखा। 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। एक सप्ताह से हीट वेव के शिकार शहरियों को कुछ राहत मिली। कानपुर में अधिकतम पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके विपरीत बादलों के डेरे से रात का पारा 25.7 डिग्री हो गया। अप्रैल महीने में मौसमी उथल-पुथल का दौर जारी है। यह स्थिति केवल यूपी ही नहीं, बल्कि देश के पूर्वी कई राज्यों में भी बनी हुई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के अलावा कई परिसंचरणों का असर भी दिखाई दे रहा है। पूर्वानुमान था कि शनिवार-रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के पूर्वी जिलों में आंधी-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.