लखनऊ, अगस्त 5 -- यूपी के कई जिले इस समय बाढ़ और बारिश की चपेट में हैं। पूर्वांचल में सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। प्रयागराज से वाराणसी और बलिया तक गंगा की बाढ़ ने कहर ढा दिया है। जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट और पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों के लिए अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मानसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है और लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, शामली आदि से होकर गुजर रही है। इसके अलावा बिहार से सटे राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर बना एक चक्रवाती हवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.