लखनऊ, फरवरी 10 -- UP Weather: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद है। ये बदलाव 12 फरवरी से दिख सकता है। इस दिन हल्‍की बूंदाबांदी सम्‍भव है। इसके बाद बारिश भी हो सकती है। इस बीच  तेज पछुआ हवा ने रात का पारा गिरा दिया है। गलन बढ़ी है। गुरुवार-शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिली। लोगों ने राहत महसूस की। पछुआ हवा की तेजी में शुक्रवार सुबह से ही ब्रेक लगा। हवा की रफ्तार कम होने से धूप का असर दिखा। इससे अधिकतम पारा 23.7 डिग्री तक पहुंचा। पार्कों, रिवर फ्रंट से घरों और दफ्तरों की छतों पर लोग धूप का आनन्द लेते दिखाई पड़े। धूप में बीते दिनों के मुकाबले तल्खी ज्यादा थी। शाम होते ही सर्द हवाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया।...