प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 26 -- झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों की चपेट में आए प्रदेश के 24 जिलों में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। गुरुवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा, जबकि 44.6 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज दूसरे नम्बर पर रहा। राजधानी लखनऊ में 43 डिग्री पारा सीजन में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार हाल फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है। शुक्रवार को 24 जिले 42 डिग्री या अधिक तापमान की वजह से तपे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुलतानपुर में पारा 44.4 डिग्री तो हमीरपुर में 44.2 डिग्री पर तपा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। बलिया, चुर्क, बाराबंकी, गाजीपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह...