प्रमुख संवाददाता, जनवरी 25 -- मौसम की उतार- चढ़ाव ने बीते 24 घंटों में बेहाल कर दिया। शाम को सर्द हवा, रात में बारिश और तापमान ज्यादा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सीजन का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 15.4 रहा। साथ ही प्रदेश के 75 जिलों में सबसे ज्यादा रात का तापमान दर्ज किया गया। सुबह हल्की धूप खिली लेकिन बादलों की एक परत दिन भर बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पूर्व देर रात ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक हल्की बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर हवा के निम्नदाब की स्थिति बन गई थी जो कि अब कमजोर पड़ गई है। प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में कल हुई व्यापक वर्षा वाले स्थानों पर रात में ही मौसम साफ़ हो जाने के कारण आज सुबह से ही न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.