लखनऊ, नवम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर से चल रही ठंडी हवाएं अब शीत लहर का रूप ले रही हैं। दरअसल, उत्तरी हवाए हिमालय से आर्कटिक हवा को मैदानी इलाकों में ला रही हैं। इससे पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 15 नवंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुबह कोहरा और हल्की धुंध छाई रहेगी, जिससे भोर के समय दृश्यता काफी कम हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में आज दोपहर के समय आसमान साफ ​​रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय 17-20 किमी/घंटा की रफ्तार से लगातार ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण दिन भर तापमान कम रहा। न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। यहां तक की इटावा में न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्...