नई दिल्ली, फरवरी 2 -- UP Weather 3 February alert: पूरे प्रदेश में कहीं सर्दी तो कहीं बारिश-बूंदाबांदी और कहीं पर सामान्य से अधिक तापमान की स्थिति है। सुबह कई शहरों में बेहद घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिले घने कोहरे में डूबे रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कई जगह बेहद घना कोहरा छाया। अलीगढ़, सरसांवा आईएएफ, आगरा आईएएफ, हिंडन आईएएफ में दृश्यता शून्य रही। आगरा में 20, अलीगढ़ में 30 और मुरादाबाद में 40 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर और मेरठ में 50 मीटर, बरेली में 60 मीटर दृश्यता रही। इसके अलावा अयोध्या, कुशीनगर, फुर्सतगंज, आजमगढ़ में 50 मीटर और चित्रकूट में 100 मीटर दृश्यता रही। इनके अलावा कानपुर, लखनऊ, बाराबंक...