लखनऊ, जून 12 -- सितमगर गर्मी दिन के साथ रात में भी बेहाल कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने यूपी में नाइट हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानकों के मुताबिक गुरुवार को बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है पर तपिश व उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। बुधवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरा सबसे तपने वाला बांदा रहा, जहां दिन का पारा 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को रात का तापमान 32,2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन की सबसे गर्म रात रही। सात जून से अधिकतम पारा लगातार 40 के पार चल रहा है। बुधवार को हीट वेव कुछ नरम पड़ी पर भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री से घटकर 41.9 हो गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। यूपी के कई जिलों में रात का पारा 30 ...