लखनऊ, मई 21 -- प्री मानसून का ट्रफ पंजाब से बांग्लादेश तक बन गया है। नतीजतन चक्रवाती हवा की स्थिति ने बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया। गोरखपुर में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से तीन की मौत हुई तो लखीमपुर खीरी में दो लोगों ने जान गंवाई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 47 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर ट्रफ से अलग गर्म पछुआ में आज भी झांसी और बांदा झुलसे। झांसी में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ की जद में आने वाले जिलों में आंधी-बारिश की तीव्रता गुरुवार से बढ़ जाएगी। कई जगह 40 किलोमीटर या इससे तेज हवा चलेगी। अरब सागर में उठी चक्रवाती हवा अब निम्न दाब की स्थिति में बदलते हुए उत्तर दिशा में बढ़ने लगी है। इस वजह से लखनऊ, कानपुर समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.