लखनऊ, मई 20 -- हवा के निचले क्षोभमंडल में सूबे के दक्षिण से लेकर पश्चिम तक एक ट्रफ बन गया है। इसके असर से मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहा। आंधी बारिश के साथ कई जगह बिजली गिरी। गोंडा और गोरखपुर में इस दौरान एक-एक मौत रिपोर्ट की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उमस और आंधी-बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र की ओर से बुधवार के लिए गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर देहात, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, अम्बेडकर नगर समेत 41 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार इस बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पुरवा चलने से आभासी तापमान बढ़ गया है लेकिन तपिश कम है। दूसरी ओर बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों में पछुआ की वजह से बांदा और झांसी सबसे गर्म जिले रहे। बांद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.