लखनऊ प्रमुख संवाददाता, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मैदानी इलाकों में 15 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही पछुआ गलन बढ़ा रही है। पश्चिमी यूपी में सर्दी से लोग कांप उठे हैं। मेरठ और मुजफ्फरनगर में पारा दो डिग्री सेल्सियस के पास तक लुढ़क गया है। मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई वाले इलाकों और पश्चिमी यूपी में कड़ाके की सर्दी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को सूबे के 30 जिलों में घना या बेहद घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मुजफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.