अलीगढ़, मार्च 15 -- मौसम में हो रहे उलटफेर का सिलसिला जारी है। इससे किसान हैरान-परेशान हैं। बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सर्दियों में बारिश की मात्रा 80 प्रतिशत से भी कम रही है, इस कारण हवा की नमी भी गायब हो गई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार रविवार को अलीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले दो दिन तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 20 मार्च के बाद तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है। शुक्रवार शाम तेज आंधी के बाद गरज के साथ ही अलीगढ़ और हाथरस में झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटे तक हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया क्योंकि इस समय किसान गेहूं की फसल से काफी आस लगाए हुए हैं। तेज बारिश व हवा के कारण गेंहू की फसल बिछ गई है। इस बारिश से गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.