लखनऊ, अक्टूबर 13 -- यूपी में मॉनसून के विदा होने के बाद अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी, पछुआ हवा चलने से सुबह हल्की धुंध और नमी सिहरन का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अक्टूबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर और कम हो सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीएचयू स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवा के असर से मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट के आसार हैं। सुबह-शाम की ठंडक ने लोगों को अपनी दिनचर्या मे...