कानपुर, दिसम्बर 21 -- UP Weather: यूपी में सर्दी कहर बरपा रही है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में शुष्क मौसम बना रहा। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम दृश्यता शून्य तक दर्ज की गई। कानपुर 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि बरेली की दोपहर 13 डिग्री के साथ सबसे सर्द दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार रात को प्रदेश के कई शहर घने कोहरे के आगोश में रहे। कई जगह दृश्यता शून्य के करीब रही। इटावा में 6.8, बुलंदशहर में 7.0, अयोध्या में 7.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री तापमान रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री...