प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज दूसरे दिन फिर यूपी का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के साथ गर्मी का प्रकोप देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत चहल ने भी एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि मंगलवार को 38.2 डि. से. तापमान के साथ प्रयागराज पहले स्थान पर था। गर्मी के सीजन में पहली बार 30 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान  40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दिन भी प्रयागराज पूरे प्रदेश का सबसे गर्म शहर आंका गया था। जिले में लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने सतर्कता के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। डीएम ने कहा है कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को ढककर रखें। मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले प...