संवाददाता, सितम्बर 6 -- UP Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि सितंबर के अंत तक मानसून वापस लौट जाएगा। इसके बाद ठंड दस्तक देगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी संभाग में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उततर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दोनों संभागों के लिए मौसम विभाग ने आज कोई चेतावनी नहीं जारी की है।लखनऊ में रुक-रुक कर तेज बारिश वहीं लखनऊ में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश ने बाहर निकलने वालों को बचने का मौका नहीं दिया। बारिश का यह सिलसिला बुधवार-गुरुवार की रात से शुरू हुआ जो कि शुक्रवार की शाम तक चला। बीती देर रात अचानक तेज हवा चलनी शुरू हुई। इसके बाद सीधे मूसलाधार बारिश होने लगी। ऐसे में जरूरी कार्य से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.