संवाददाता, मार्च 20 -- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी शुक्रवार से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत आज यानी गुरुवार से ही हो जानी है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जहां बारिश होगी वहीं लखनऊ में कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी हिस्से में ठहर गया है। इसको बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। दूसरी ओर अरब सागर की ओर से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवा की नमी भी यह सिस्टम खींच रहा है। इस वजह से गुरुवार तक प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। आंधी के भी आसार हैं। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले आया पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.