वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 5 -- UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ आते ही उत्तर प्रदेश में भी इसका प्रभाव पड़ने लगा है। सुबह धुंध और कोहरे से शुरुआत हुई लेकिन यह जल्दी छंट गया। दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। बाराबंकी के बाद कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। मंगलवार को रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सीजन (अक्तूबर-नवंबर) का सबसे कम तापमान है। बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पाकिस्तान से होता हुआ आया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर अपना असर दिखाने लगा है। यहां बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। हरियाणा में एक परिसंचरण बन जाने से इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा है। हल्के बादल छा गए हैं। इस कारण मंगलवार को धूप नरम पड़ गई। बादलों की आवाजाही बनी रही। लगातार कई ऐसे विक्षोभ आते हैं तो सर्दी अच...