लखनऊ, मार्च 6 -- तूफानी रफ्तार से चल रही पछुआ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्दी की वापसी करा दी है। 30 जिलों में न्यूनतम से लेकर अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में उत्तर पश्चिमी हवा की अधिकतम रफ्तार 51 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले पांच और न्यूनतम में तीन डिग्री की गिरावट आई। नजीबाबाद में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रात गुजरी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद पीछे छूटे खाली स्थान को उत्तर पश्चिम से आ रही हवा भर रही है। इस वजह से हवा की गति तेज है। इसकी रफ्तार गुरुवार को भी अधिक रहेगी लेकिन बुधवार के मुकाबले कुछ कम होगी। बर्फीले इलाकों से होकर आ रही पछुआ ने लखनऊ समेत कई शहरों में सर्दी की वापसी करा दी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम 25.9 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.