लखनऊ, फरवरी 15 -- यूपी में मौसम में गुनगुनाहट बढ़ गई तो लोगों ने गर्म कपड़े आलमारी में रखना शुरू कर दिया। इस बीच, शनिवार से मौसम ने फिर हल्का यू टर्न लिया। पिछले कुछ दिन के मुकाबले दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवा की गति बढ़ना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया जो कि गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.1 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहेगा। कई इलाकों में शनिवार को बादलों के साथ सुबह की शरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश तेज होती गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री पार हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली सुधार के साथ 11 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के बाद आसमान में बादल छाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.