नई दिल्ली, मई 7 -- यूपी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ठंडी हवाओं से रात का तापमान गिर रहा है। पिछले एक हफ्ते में रात का तापमान करीब चार डिग्री तक गिर चुका है। दिन का तापमान भी स्थिर है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पर, मौसम में यह बदलाव बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम में और ठंडक घुल सकती है। मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। तेज हवाओं के बीच धूप कभी-कभी बादलों के बीच से झांकती रही। दोपहर करीब दो बजे तक धूप थोड़ी तल्ख हो गई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से बादल घिर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.