लखनऊ, मार्च 7 -- यूपी में रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार छह साल बाद मार्च की रात इतनी ठंडी गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रह सकता है। दिन के तापमान में भी 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 27.3 दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार इसके पूर्व एक मार्च 2019 को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके पहले 14 मार्च 2017 में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान गिरने की वजह पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद चल रही तूफानी हवा है। मौसम विभाग के अनुसार रात तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर दिन के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी जो आगे जारी रहेगी।वर्ष 1979 में पहुंचा था 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.