लखनऊ, मई 14 -- यूपी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। तापमान उछाल मारने लगा है। दिन का पारा 40-41 डिग्री को पार कर गया। साथ में उमस भी हावी होने लगी है। आने वाले दिनों में दोनों की डबल मार पड़ेगी। जेठ माह की दुपहरी परेशान करेगी। आज फिर एक बार पिछले दो दिनों की तरह आसमान साफ रहने के बाद सुबह की शुरूआत तेज धूप से हुई। दोपहर में आशिंक रूप से गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान है। छांव में भी राहत मिलना मुश्किल। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी सताएगी। तापमान 41 डिग्री के पार होगा। दिन में तेज हवाओं से मौसम बदलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम होकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.