वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी में अब मौसम बदलने लगा है। बारिश के बाद अब दिन का तापमान धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। यही कारण है कि सुबह और रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को बिजली के साथ गरज और तूफान के आसार है। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की हवा चल सकती है। आगामी सप्ताह में तापमान भी ऊपर-नीचे होगा। हवा में आर्द्रता का स्तर भी गिरने की आशंका है। बता दें कि यूपी वासियों ने इस सीजन में भीषण गर्मी, उमसभरी गर्मी जमकर झेली है। सीजन में सर्वाधिक हीटवेव के दिन रहे हैं। अब मौसम बदल रहा है। गुरुवार को बारिश के बाद मौसम हल्का ठंडा हुआ है। मौमस विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वहीं, रात का तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा है। हवा मे...