लखनऊ, नवम्बर 16 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड में बढ़ोत्तरी कर दी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से बीती रात इटावा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी एवं अमेठी में शीतलहर का असर दिखाई दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की मौसमी गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते रात एवं भोर के समय प्रदेश के मध्यवर्ती भागों में 16 नवंबर तक आंशिक शीतलहर की स्थिति बरकरार रह सकती है। वहीं सोमवार से हवाओं की दिशा परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट कम होगी। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. ए के सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में उल्ल...