वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 22 -- यूपी में होली से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 22 फरवरी को आने की संभावना है, जो ईरान की ओर से आएगा। इससे मौसम में फिर बदलाव होगा। अभी आसमान पूरी तरह साफ नहीं है तो ऐसे में तापमान सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। यह 28.5 से 28.4 डिग्री हो गया। रात के तापमान में वृद्धि हुई है। 12.8 से बढ़कर 13.6 डिग्री हो गया जो सामान्य है। तेज हवाएं चलने लगी हैं जो रात की सर्दी को फिर बढ़ाएंगी। फरवरी माह में अपेक्षित विक्षोभ नहीं आए हैं और जो भी आए हैं, उनका व्यापक असर न तो पहाड़ों पर पड़ा है और न ही मैदानी क्षेत्र के इलाकों में। नए विक्षोभ का भी पता नहीं है कि कितना असरदार होगा। वैसे बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल से कुछ राज्यों में बारिश की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.