लखनऊ, फरवरी 12 -- UP Weather: यूपी में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार दोपहर बाद कई जिलों में बादल छाने के आसार बन रहे हैं। इस कारण मंगलवार को बूंदाबादी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार के बाद आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। आसमान साफ होने से हवा भी सुधरेगी। इससे पहले शनिवार को सतह पर करीब दो किलोमीटर प्रतिघंटा पछुआ हवा चलने से वाराणसी के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे धूप निकलने के बाद भी लोगों को पूरे दिन ठंड का एहसास हुआ। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.7 और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से बादलों की आहट होगी। इसके बाद मंगलवार से...