लखनऊ, फरवरी 18 -- UP Vidhan Sabha LIVE: यूपी विधानसभा के सत्र के दौरान आज सड़कों का नवीनीकरण और मुफ्त बिजली का मुद्दा उठा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और सपा के बीच तकरार भी हो गई। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा हुई और कई सवाल उठे। संभावना है कि आज एसआईआर के मुद्दे पर भी हंगामा हो सकता है। सपा सदस्य फॉर्म-7 के जरिये भाजपा के लोगों पर सपा के वोट कटवाने का मुद्दा फिर उठा सकते हैं।UP Vidhan Sabha LIVE Updates UP Vidhan sabha LIVE Updates: कल विधानसभा में मुद्दा उठा था कि अफसर विधायकों के फोन नहीं उठाते। इसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि नेताओं का फोन न उठाने पर कार्रवाई होगी। ऐसे अफसरों पर कार्रवाई हो। विधानसभा में सतीश महाना ने कहा कि फोन न उठाने या जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई होगी। UP Vidhan sabha LIVE Updates: शिवपाल...