नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- UP Top News Today 23 November 2025: अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। शनिवार को ध्वज पूजन करके तुलसी दल से प्रभुश्रीराम का सहस्त्र नामार्चन किया गया। आचार्यों ने गणपति पूजन, षोडषमात्रिका पूजन के बाद योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन, और प्रधान मंडल के रूप में रामभद्र मंडल और अन्य मंडलों का आह्वान पूजन भी कराया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने अर्द्धांगिनी समेत पूजन किया। इसके पहले वेदमू्र्ति आचार्यों द्वारा गणपति पूजन, पंचांग पूजन, षोडष मातृका पूजन के बाद मंडप प्रवेश पूजन कराया गया। अरणि मंथन से अग्निकुण्ड में मंत्रोच्चार के साथ अग्नि स्थापना की गई। उपाचार्य रवीन्द्र पैठाढ़े ने बताया कि अनुष्ठान में 108 वैदिक आचार्यों के द्वारा दस लाख आहुत...