नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- UP Top News Today 22 September 2025: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ और लंबी कतारें लगी हुई हैं। चारों तरफ मां के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्त पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ नवरात्रि के पहले दिन पूजा पाठ कर रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने माता रानी से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। शाम और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। उधर, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आज से शारदीय नवरात्र और विजयादशमी महोत्सव का आगाज़ हो गया है। यह महोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के बीच मनाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह आयोजन 22 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। पूरे महोत्सव के दौरान पूज...