नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- UP Top News Today 28 November 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में हैं। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सुलतानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र में हो रहे कार्यक्रम में पहुंची हैं। यहां 12 से 1 बजे तक रुकने के बाद राजभवन जाएंगी। राज भवन से करीब 2:45 बजे रवाना हो कर 3:00 बजे वृंदावन योजना स्थित राष्ट्रीय जम्बूरी स्काउट गाइड कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। यहां से 4:45 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। उधर, राष्ट्रपति के रूट प्लान को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई रास्तों पर यातायात में बदलाव किया है। रूट डायवर्जन किया गया है। संबंधित मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो और उनके मूवमेंट मार्ग पर सुरक्षा के...