नई दिल्ली, मई 18 -- UP Top News Today 18 Ma 2025: राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के ऊपर बने विपरीत चक्रवाती स्थिति ने उत्तर प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहर बरपाया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद समेत पांच जिलों में आंधी ने तबाही मचाई। दूसरी ओर झांसी और बांदा सबसे गर्म जिले रहे। झांसी में 45.4, बांदा में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज, इटावा, लखनऊ समेत 11 जिलों में पारा 40 के ऊपर के ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की चक्रवाती स्थिति प्रदेश के मध्य और पश्चिमी जिलों में रविवार को कमजोर रहेगी। सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ आने पर इसका उससे सम्पर्क बन जाएगा। इसके बाद तीन से चार दिनों तक फिर आंधी, बारिश की परिस्थितियां रहेंगी। शनिवार को बांदा झांसी के बाद हमीरपुर तीसरे नम्बर पर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक प...