नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- UP Top News Today 12 October 2025: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी रविवार को सुबह ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफगानिस्तान के विदेश सचिव रविवार को सुबह 11 बजे शिल्पग्राम पहुंचेंगे। यहां से वह गोल्फ कार्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल के पूर्वी गेट जाएंगे। सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक ताजमहल का दीदार करेंगे। उसके बाद ताजमहल पूर्वी गेट के निकट स्थित होटल में लंच करेंगे। दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुत्ताकी दिल्ली से सड़क मार्ग से आएंगे और उसी मार्ग से लौटेंगे। राष्ट्राध्यक्ष न होने के कारण उनके आगमन को देखते हुए ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा। उनकी सुरक्षा व्यवस्था जरूर पुख्ता रखी जाएगी। होटल में लंच भी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.