नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- UP Top News Today 05 October 2025: बरेली में 26 सितम्बर को हुए बवाल के बाद प्रशासन लगातार ऐक्शन मोड में है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर शिकंजा लगातार कस रहा है। शनिवार को बीडीए ने किला क्षेत्र में आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव नफीस खान का बारातघर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। बारात घर के बचे हुए हिस्से को रविवार को गिराया जा रहा है। कल दो पूर्व जिलाध्यक्षों का एक मकान और चार दुकानें सील भी की गई थीं। रविवार को दो बुलडोजर सुबह से अवैध निर्माणों को गिरा रहे हैं। कुछ मजदूर भी लगे हैं। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते जिले में अब भी भारी पुलिस बल तैनात है। उधर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'संचारी रोग' के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर ...