लखनऊ, फरवरी 12 -- UP Top News Today 12 February 2026: यूपी विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी है। हालांकि इस बीच विपक्ष की ओर से हंगामे के आसार हैं। आज विधानसभा के सत्र का चौथा दिन है। आज बजट को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50000 का इनामी अमजद ढेर हो गया। एनकाउंटर के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दारोगा और सिपाही घायल हो गए। पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज UP Budget Session LIVE: राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा, हंगामे के आसार UP Budget Session LIVE: यूपी के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। 9 लाख 12 हजार करोड़ के बजट को सरकार ऐतिहासिक बता रही है...