नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- UP TOP News Today 21 December 2025: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। बुलंदशहर जिले के थाना कोतवाली देहात और थाना गुलावठी पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में मेरठ का 50 हजार का इनामी बदमाश आजाद ढेर हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस की तीन टीम कांम्बिग कर रही हैं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर यूपी उत्तराखंड दिल्ली में विभिन्न स्थानों में लूट, डकैती, ...