नई दिल्ली, अगस्त 16 -- UP Top News Today 16 August 2025: देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जन्माष्टमी पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विशेष आयोजन हो रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे हैं। उन्होंने यहां मंदिर में श्रीकृष्ण का दर्शन और पूजन किया। मथुरा के लिए लखनऊ से प्रस्थान करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा-'आज भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत...